इन दिनों बॉलीवुड सितारों पर 80 के दशक का एआई ट्रेंड छाया है. दरअसल, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज रेट्रो स्टाइल को अपनाते हुए इंस्टाग्राम पर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रुति हासन और कई अन्य सेलेब्रिटीज हिस्सा ले चुके हैं. वहीं अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने राजनेता पति राघव चड्ढा के साथ इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक अहम सवाल पूछा. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, \"80 में पैदा हुए, 80 के बच्चे! हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिल पाए? इस पर बात करनी है.\"
80s के एआई ट्रेंड में शामिल हुए परिणीति चोपड़ा राघव चढ्ढा
इस ट्रेंड के तहत, परिणीति और राघव दोनों ही रंग-बिरंगे कपड़ों में 80 के फैशन को बखूबी अपनाते हुए दिखे. एआई की मदद से बनाई गई पहली तस्वीर में यह कपल कॉटन कैंडी का मजा लेते हुए दिखा. इसके बाद एक और तस्वीर थी जिसमें \'चमकीला\' फिल्म की एक्ट्रेस हाथ में मैगजीन लिए बिस्तर पर लेटी हुई थीं. पोस्ट में दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी थीं.
पुराने दिनों की याद दिलाते हुए, एक तस्वीर में परिणीति और राघव वीडियो गेम खेलते हुए दिखे. एल्बम की आखिरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपना मेकअप ठीक करती हुई दिख रही हैं. इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.