IMG-LOGO

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बीजिंग दौरे के दौरान भारत-चीन संबंधों की समीक्षा की।

IMG
Posted on: 2026-07-28
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बीजिंग दौरे के दौरान भारत-चीन संबंधों की समीक्षा की।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बीजिंग में चीन की उप विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। चीन दौरे पर आए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत और चीन के बीच साझेदार संबंधों को आगे बढ़ाने और व्यापार एवं आर्थिक संबंधों में पारस्परिक लाभकारी परिणामों सहित एक-दूसरे के लिए विकास के अवसरों पर भी चर्चा की।

 

चीन में भारतीय दूतावास के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व को भी स्वीकार किया। इससे पहले दिन में, सचिव मिसरी ने बीजिंग में चीनी जन राजनीतिक परामर्श सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति के उप महासचिव हांग लियांग के साथ अपनी बैठक के दौरान राजनीतिक और जन-संबंधी स्तरों पर भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दूतावास ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक और जन-संबंधी स्तरों पर द्विपक्षीय आदान-प्रदान को बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरैस्वामी भी उपस्थित थे।

इससे पहले विक्रम मिसरी ने चीनी जन राजनीतिक परामर्श सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति के उप महासचिव हांग लियांग से मुलाकात की। बैठक में राजनीतिक और जन-स्तर पर द्विपक्षीय आदान-प्रदान बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। इस दौरान चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरैस्वामी भी मौजूद रहे।

Tags: