जितेंद्र हिंदी सिनेमा के उन स्टार्स में से एक हैं, जिनका चर्म आज भी बरकरार है। जितेंद्र ने छह दशकों से भी लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने \'गीत गाया पत्थरों ने\' से एक्टिंग की शुरुआत की और \'फर्ज\' से स्टार बने। अभिनेता को ऑन-स्क्रीन शानदार परफॉर्मेंस के लिए जंपिंग जैक का निकनेम मिला। अपने शानदार फिल्मी करियर के साथ-साथ उन्होंने रियल एस्टेट में भी समझदारी से निवेश किया और आगे चलकर मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में एक जाना-माना नाम बन गए। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में दिवंगत एक्टर भरत भूषण से एक बंगला बहुत ही कम कीमत पर खरीदा था, जिसकी कीमत आज करोड़ों रुपये में है।
\'द रियल्टी ड्राइव\' से बात करते हुए जितेंद्र ने बताया कि भरत भूषण बहुत बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहे थे और उन्हें अपना पाली हिल वाला बंगला सिर्फ 4.25 लाख में बेचना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्लॉट की कीमत अब लगभग 450 करोड़ है। उस पुरीने दिन को याद करते हुए जितेंद्र ने कहा:
जितेंद्र ने बताया कि बंगले में रहने के कुछ ही समय बाद उनकी लगातार चार फिल्में फ्लॉप हो गईं। उन्हें डर था कि कहीं उनका हाल भी भरत भूषण जैसा न हो जाए, जिन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था, इसलिए उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, बाद में यह प्रॉपर्टी उनके सबसे फायदेमंद निवेशों में से एक साबित हुई। सालों बाद, जब एक डेवलपर उनके पास रीडेवलपमेंट का ऑफर लेकर आया तो जितेंद्र तुरंत मान गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने बंगले को बनाने में इस्तेमाल हुई बर्मा टीक की लकड़ी से ही बंगले की खरीद कीमत का लगभग तीन गुना कमा लिया था। उन्होंने कहा:
आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन जब इसे तोड़ा गया तो मुझे इसके निर्माण में इस्तेमाल हुई बर्मा टीक लकड़ी से ही 11.5 लाख मिले। मैंने पूरा बंगला 4.25 लाख में खरीदा था और सिर्फ लकड़ी से ही 11.5 लाख कमा लिए।\'